Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जल जीवन मिशन के संचालन में सामुदायिक सहभागिता जरूरी – कलेक्टर* *तीन दिवसीय ग्राम स्तरीय हितधारकों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को कलेक्टर ने किया संबोधित*

*जल जीवन मिशन के संचालन में सामुदायिक सहभागिता जरूरी – कलेक्टर*

*तीन दिवसीय ग्राम स्तरीय हितधारकों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को कलेक्टर ने किया संबोधित*

कटनी (7 मार्च ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा है कि जल जीवन मिशन से ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले परिवारों के घरों तक पानी के साथ खुशियां भी पहुंच रहीं है। जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जन जीवन को सहजता प्रदान की है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह बात आज गुरूवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक निजी होटल मे आयोजित ग्राम स्तरीय हितधारकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को मुख्य अतिथि की हैसियत से संबोधित करते हुए कहा।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि भारतीय संस्कृति मे भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाने की सीख देने की समृद्ध परंपरा रही है। आप सब लोगों के घरों तक पानी पहुचाने के नेक कार्य से जुडकर अपने कर्तव्य के साथ – साथ पुण्य अर्जित कर रहे है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य समय पर पूरे हो, ग्रामीणेां को नल से स्वच्छ जल मिले। यह कार्य बड़ी जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि नल जल की पाईप बिछाने हेतु की जाने वाली खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य संबंधित निर्माण एजेंसियों द्वारा साथ – साथ किया जाये। ताकि ग्रामीण जनों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने कहा कि नल से जल की आपूर्ति शुरू होने के बाद इसके देखरेख और संरक्षण मे सामुदायिक सहभागिता निभाने ग्रामीणजनों को आागे आना होगा।
ग्राम स्तरीय हितधारकों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा नलजल योजना के सफल क्रियान्वयन, संचालन, रख- रखाव, गणवत्ता व उपयोगिता में आ रही समस्याओं के समाधान और इस योजना के संचालन मे सक्रिय रूप से जिम्मेदार बनने का आव्हान किया गया। साथ ही पानी का प्रबंधन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण उपरांत जल की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए एफ.टी.के किट का वितरण किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के.एस.डामोर, एस.डी.ओ बद्री प्रसाद चक्रवर्ती, विकल्प पटेल, जिला सलाहकार विनय त्रिपाठी, सुनीता द्विवेदी, प्रिया कोरी, संजय मिश्रा, रजनीश अहिरवार, सत्यप्रकाश हल्दकार के साथ-साथ दक्ष फाउंडेशन के प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।