खुले आम कन्हवारा मेला में बिकवाई जा रही अवैध शराब,
दिठवारा, छः घरा , खमतरा, जोबी, मझगवा, सहित दर्जनों गांवों में भी बेरोक टोक चल रहा खेला
संदीप शर्मा की रिपोर्ट कटनी
कटनी, कन्हवारा शराब दुकान संचालक द्वारा मेला परिसर से, आदिवासी बहुल क्षेत्र छः घरा, दिठवारा, जोबी, मझगावा, खमतरा , सहित आधा दर्जन से भी ज्यादा गांवों में संचालित की जा रही अवैध रूप से दारू की दुकान । प्रशासन को ठेंगा दिखाकर बकायदा दारू बेची जा रही है जिससे युवा पीढ़ी के साथ साथ आदिवासी इलाकों को टारगेट करके बिकवाते है कन्हवारा शराब दुकान के मेनेजर साहब । साहब का इतना रुतबा है की खुले आम शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।
लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशन के बाजजूद कन्हवारा दुकान में रेट लिस्ट नही टंगी । वार्षिक विशाल मेला का आयोजन भी जोरों पर है जिससे आस पास के लोगों को भी महंगी शराब बेची का रही है। प्रशासन की उदासीनता से खुल के ये खेला चालू है। अब देखना ये है की आबकारी विभाग कटनी इसमें कहा तक कार्यवाही करता है या पहले के ही भांति सिस्टम सुस्त रहेगा। आश्चर्य की बात तो ये है की कन्हवारा के जन प्रतिनिधि जनों ने भी इसे जनता को लूटने खुली छूट दे रखी है।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे जी एव राजस्थान प्रदेश महामंत्री कुशल सिंह के निर्देशानुसार एव कुलदीप सिंह गुढ़ा जी जयपुर जिला अध्यक्ष ( उत्तर ) राजस्थान के नेतृत्व में एक
राजकीय संग्रहालयों में आगंतुको का प्रवेश रहेगा निःशुल्