सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन, समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति
जिला ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में आज भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य सदस्य एवं परिवारजन उपस्थित रहे। धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजू शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही युवा इकाई के जिला अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा , आतिश खाम्परिया , आयुष अवस्थी,अंकुश तिवारी एवं नीरज चतुर्वेदी सहित अनेक समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में समाज की एकता, संस्कारों की परंपरा एवं वैदिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा का आकस्मिक निधन
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी और बासी खाने का धंधा जारी, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़