Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा 100 बच्चों को ड्रेस वितरण, खिल उठे नन्हे चेहरे

कटनी जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 100 बच्चों को ड्रेस वितरित की। यह वितरण आंगनबाड़ी केंद्र मदारीटोला (बड़वारा), ददरी टोला (विलायतकला), जोबीकला (कटनी) एवं मगरधा (रीठी) में अध्ययनरत बच्चों के बीच किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी एवं उनकी टीम ने बच्चों को टी-शर्ट, जैकेट, जूते एवं मोजे प्रदान किए। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, रविकांत राय, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, राधा विश्वकर्मा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिलाबेन, साधना बर्मन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समिति द्वारा किए जा रहे ऐसे सामाजिक कार्य निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरणादायक कदम हैं