*वेलवेदर स्कूल फीस घोटाला , शिक्षा विभाग का समर्थन
?*
……………………………………
कटनी . वेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल अभिवावकों से जो फीस ले रहे है , उसे वो सरकारी दस्तावेजों में घोषित नही करते है। मतलब साफ है की स्कूल प्रबंधन रिकार्ड में घोषित की गई फीस से भी ज्यादा रकम इनसे वसूलते है। क्या ये गरीबों के साथ अन्याय नहीं , घोटाला नही, संरक्षण नही हैं। “स्कूल फीस घोटाला” का खुलासा हुए तीन दिवस से भी ज्यादा समय निकल जाने के बाद भी शिक्षा विभाग कटनी द्वारा जांच शुरू है का झुनझुना थमा दिया गया है।
अभिवावकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है, उन्हे भी अब बस यही लग रहा है की कही गलती तो नही कर दी वेलवेदर स्कूल के खिलाफ आवाज उठाके ? प्रशासन की सिथलता से स्कूल प्रबंधन कुभकरनीय नीद में मस्त है, और हो भी क्यों नही जानते है जांच के नाम में खाना पूर्ति होगी और क्या।
उल्लेखनीय हैं की कटनी पुरैनी स्थित वेलवेदर इंटर नेशनल स्कूल ने आरटीई को ठेंगा बता कर गरीब दलित, वंचित बच्चों के अभिवावकों से लाखों रुपए वसूले हैं। जिसकी जांच के आदेश डीईओ कटनी ने बीआरसी कार्यालय को सौप दी हैं और बीआरसी कार्यालय ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।



?*
More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका