ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन जयपुर राजस्थान
न्यूज़ 24/7
रिपोर्टर प्रियंका माली
मोबाइल नंबर 6376835017
PRESS NOTE-2
(31-3-2025)*
लोकसभा चुनाव-2024
प्रत्याशियों को 3 बार करवाना होगा लेखों का परीक्षण
– व्यय पर्यवेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत हो कर करवाना होगा लेखा निरीक्षण
जयपुर, 31 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार संग्रह- जनवरी 2024 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा प्रचार अवधि के दौरान जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से समस्त अभ्यर्थियों के लेखों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा।
इस संबंध में आयोग के निर्देशों की अनुपालना में व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा दिनांक 8 अप्रैल 2024, 12 अप्रैल 2024 एवं 17 अप्रैल 2024 को अभ्यर्थियों के लेखों का परीक्षण किया जाएगा।
प्रत्याशियों को उक्त तिथियों को व्यक्तिगत रूप से अथवा अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से अथवा अपने द्वारा विधिवत रूप से प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा निरीक्षण हेतु व्यय रजिस्टर सहित संपूर्ण दस्तावेजों के साथ व्यय पर्यवेक्षकों के समक्ष उक्त तिथियों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के मध्य जिला परिषद सभागार में उपस्थित होना होगा।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.