आष्टा /किरण रांका
प्रवेशोत्सव का आयोजन किया- शासकीय मॉडल उमावि आष्टा में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया l कार्यक्रम माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा स्वाति मिश्रा मैडम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित किया गया l इसके पश्चात प्राचार्य सी एल पेठारी द्वारा अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं विद्यालय की संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया गया l
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी महोदय द्वारा छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर गंभीरता पूर्वक अभी से ही अध्ययन करने, आंतरिक अनुशासन बनाए रखने, मन पर नियंत्रण रखने, व्यवहार में सदाचार अपनाने एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा नव प्रवेशित छात्रों को पुष्प माला पहनाकर पाठ्यपुस्तके वितरित की गई l इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है