लोकेशन – जांजगीर
*आज 01 नामांकन हुए जमा एवं 08 अभ्यर्थियों ने लिया नाम निर्देशन पत्र

जांजगीर-चांपा* 12 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए आज से नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन में आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 01 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन प्राप्त जमा किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्री अरविद कुमार निर्दलीय, श्री रेवालाल सतनामी निर्दलीय, डॉ शिवकुमार डहरिया कांग्रेस, श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी असंख्य समाज पार्टी, श्रीमती विद्या देवी सुन्दर समाज पार्टी, श्री तिहारू राम निराला निर्दलीय, श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी, श्री रोहित कुमार डहरिया बहुजन समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज श्री रोहित डहरिया बहुजन समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
रिपोर्टर केदारनाथ संभाग हेड बिलासपुर

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।