जिला जेल मुरैना में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

मुरैना 13 अप्रैल, 2024/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजाराम भारतीय, जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्रशेखर जायसवाल मार्गदर्शन में 12 अप्रैल, 2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे यू.टी.आर.सी. अभियान के अन्तर्गत जिला जेल मुरैना का निरीक्षण किया गया साथ ही विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला न्यायाधीश श्री चन्द्रशेखर जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे यू.टी.आर.सी. अभियान के अन्तर्गत जिला जेल मुरैना का निरीक्षण कर बन्दियों से चर्चा की गई। साथ ही बन्दियों को यू.टी.आर.सी., प्लीबारगेनिंग एवं बन्दियों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी मुरैना श्री देवेश शर्मा ने बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता एवं 11 मई 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकरी देते हुए नेशनल लोक अदालत के लाभों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर उप-जेल अधीक्षक मुरैना श्री सुनीत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मुरैना से दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है