लोकेशन – मुरैना
ग्राम मानपुर पृथ्वी और ग्राम उरहेरा में स्वीप सखी एवं स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया

मुरैना 14 अप्रैल, 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना के निर्देशानुसार जिले में कम मतदान प्रतिशत वाले केन्द्रों पर स्वीप की गतिविधियां संचालित की जा रही है।
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में 14 अप्रैल, रविवार को जनपद पंचायत जौरा की ग्राम पंचायत मानपुर पृथ्वी और ग्राम उरहेरा में स्वीप सखी एवं स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया। जिनमें बैनर लगाकर मतदाता जागरूकता स्लोगन का पाठ कराना, रैली निकालकर जागरूकता से संबंधित नारे लगाना और निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। सभी ग्रामीणजनों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई।
दीपक गुर्जर की रिपोर्ट मुरैना

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*