*अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 7 वाहन जप्त*,,,,,,।
छत्तीसगढ़ दिनांक 29 अप्रैल 2024 कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल खनिज विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा जिले के बलौदा, जांजगीर,चांपा क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया।खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 06 प्रकरण, निम्न श्रेणी चूना पत्थर के 01 प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 07 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।उक्त कार्यवाही में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी श्री पी डी जाड़े एवम टीम का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट :_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है