Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी के प्रमुख पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों से अवगत हो रहे लोग कटनी को जाने क्विज प्रतियोगिता के प्रति बढ़ रहा लोकप्रियता का ग्राफ पांच में से तीन स्थानों पर ग्रामीण प्रतिभागियों ने जमाया कब्जा

कटनी के प्रमुख पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों से अवगत हो रहे लोग

कटनी को जाने क्विज प्रतियोगिता के प्रति बढ़ रहा लोकप्रियता का ग्राफ

पांच में से तीन स्थानों पर ग्रामीण प्रतिभागियों ने जमाया कब्जा

कटनी (12 जून ) – कटनी के प्रमुख पर्यटक, प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों के महत्व और पुरा वैभव सहित नैसर्गिक संदरता से पूरा देश परिचित हो रहा है …… और इसके लिए माध्यम बनी है कटनी को जानों ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से हर दिन नए-नए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागी जुड़ रहे हैं और कटनी के प्रसिद्ध स्थलों की खूबियों और खासियतों से रू-ब-रू हो रहे है।

रूपनाथ धाम

कटनी शहर ये लगभग 52 किलोमीटर दूर स्थित बहोरीबंद तहसील के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रूपनाथ धाम से यूं तो कहने को सम्राट अशोक की वजह से देश भर मे प्रसिद्ध है। लेकिन बहुत ही कम या यूं कहें नई पीढ़ी को रूपनाथ के ऐतिहासिकता और धार्मिकता की अल्प जानकारी थी। वे इसे सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट समझते थे लेकिन जिला प्रशासन द्वारा तैयार काराई गई लघु फिल्म ने लोगों को घर बैठे रूपनाथ धाम की संपूर्ण जानकारी से अवगत करा दिया। प्राकृतिक कुंडों मे भरा पानी, गुफा में विराजे भगवान भोलेनाथ, चारों और अनूठी प्राकृतिक छठा सहित सम्राट अशोक के शिलालेख सहित पुरातत्व महत्व एवं लोगों के आस्था के केन्द्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी से परिचित हुए प्रतियोगिता के दूसरे दिन के प्रतिभागी।

आज के विजेता बने नयागांव निवासी देवी प्रसाद

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का परिणाम आज बुधवार की सुबह 10 बजे घोषित किया गया। जिसमें नयागांव श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय दिवस की आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बिलहरी निवासी लेखराज चौहान ने दूसरा और रैपुरा शासकीय चिकात्सालय के पास निवासी समृद्धि दक्ष नें तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि सांत्वना पुरस्कर जीतने वाले सिहोरा, जबलपुर निवासी प्रतिभा तिवारी और तहसील बरही के ग्राम बिरूहली निवासी अनु पाण्डेय को पांच- पांच सौ की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि शहर के साथ साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागी ग्रामीण क्षेत्र से इस प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग ले रहे हैं अपितु पुरुस्कार राशि भी जीत रहे हैं।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

द्वितीय दिवस आयोजित कटनी को जानो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बुधवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागियों ने इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को शैक्षणिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को कटनी के बारे में कई ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल हो रही है। प्रतियोगिता आयोजन के लिए उन्होंने कलेक्टर श्री प्रसाद, जिला प्रशासन, और इनटेक कटनी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 2 हजार, 15 सौ एवं 1 हजार की तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच-पांच सौ रूपये की राशि प्रदान की जाती है।