कटनी को जाने क्विज प्रतियोगिता में गुरूवार को विजयराघवगढ किले से संबंधित होंगे सवाल
लिंक में उपलब्ध लघु वीडियो फिल्म को देखकर दिये जा सकेंगे क्विज के जवाब
कटनी (12 जून ) – ‘‘कटनी को जानो प्रतियोगिता’’ के शुरू होने के चौथे दिन गुरूवार 13 जून को ऐतिहासिक तौर पर प्रसिद्ध और स्वतंत्रता संग्राम के साक्षी रहे विजयराघवगढ़ किले से संबंधित ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में सवाल पूछे जाएगें। इसके लिए जिला प्रशासन की शासकीय वेबसाइट में उपलब्ध लिंक https://youtu.be/K-FZ8vbSTdU मे जाकर लघु वीडियो फिल्म देखी जा सकती है। क्विज़ के सवालों को भी गुरुवार को ही ज़िला प्रशासन की वेबसाइट https://katni.nic.in/event/कटनी-को-जानो-प्रतियोगिता/ पर देखा जा सकेगा।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सभी सवाल इसी लघु वीडियो फिल्म पर आधारित होंगे। विजयराघवगढ़ का ऐतिहासिक किला राजा प्रयागदास ने बनवाया था। इस किले के राजा सरजूप्रसाद ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध लडाई लडी थी। कटनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित यह किला प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। यहां के राजा प्रयागदास के पुत्र सरजूप्रसाद को अंग्रेजों ने ब्रिट्रिश शासन के विरूद्ध सन 1857 की क्रांति मे शामिल होेने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया था। विजयराघवगढ़ किला कई माईनों मे अपने निर्माण कला की खूबसूरती और मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल