Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गंगा दशमी के अवसर पर बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी की मौजूदगी में जल संरक्षण का संदेश देने निकली कलश यात्रा

लोकेशन – कटनी

 

गंगा दशमी के अवसर पर बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी की मौजूदगी में जल संरक्षण का संदेश देने निकली कलश यात्रा

*◼️पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

 

➡️कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल स्त्रोतों तथ नदी, तालाबों, कुआं, बावडी तथा अन्य जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया गया। जल-गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम दिवस गंगा दशमी के अवसर पर जिले भर में जनसहयोग से श्रमदान, कलश यात्रा सहित पूजन अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए जाकर नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

जल गंगा संवर्धन अभियान समापन एवं गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को विकासखंड बहोरीबंद में विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलश यात्रा निकाली जाकर आमजन के बीच जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण हेतु बनाए गए रिचार्ज पिट का अवलोकन कर उपस्थित ग्रामीणों को रिचार्ज पिट से जल संग्रहण किए जाने की विधि से अवगत कराया गया।

 

विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने पुरखों के अनुभव और उनके दूरदर्शी विचारों पर गौर करें। गंगा दशहरा के पहले किसान बंधु मेढ़ बंधान एवं जो करना है वो पहले कर लेते हैं। क्योंकि उन्हें मालूम है कि बरसात आयेगी, तब हम कुछ नहीं कर पायेगें। यह हमारे पुरखों- बुजुर्गों की सोच थी। हमें भी अपने भावी पीढ़ी के बारे में सोचना होगा। हम सब मिलकर बरसात में वहां पौधरोपण कर सकते हैं जिससे उस पानी के स्रोत को मजबूती मिलेगी।

 

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल , जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सदस्य जनपद पंचायत, मंडल अध्यक्ष सहित परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत, सहायक यंत्री,एपीओ जनपद पंचायत एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट