चोरी छिपे गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ndps act के तहत बरही पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस के व्दारा खेत मैं अवैध रूप से हरे गांजे की खेती करने वाले के विरुद्ध बरही पुलिस की सख्त कार्यवाही।
विवरण – पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य मैं थाना बरही पुलिस द्वारा दिनाक 16/06/2024 को ग्राम बरनमहगवा मे मुखबिर की सूचना परआरोपी शीतल प्रसाद तिवारी पिता स्व रामप्रसाद तिवारी उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम बरन महगवा उमडार नदी के किनारे खेत मे हरे
गांजे की पौधे लगाए हुए मिला जो अवैध रूप से गांजे की खेती करते हुए पाए जाने पर हरे गांजे के पौधे वजन करीब 4kg200gm कीमती करीब 42000/ रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , चौकी प्रभारी उप निरी केके पटेल उप निरी. विनोद कांत सिंह , उप निरी शैलेंद्र सिंह सेंगर , आर विवेक श्रीवास्तव आर अंकित बडगईया आर अशीस पटेल ,वाहन चालक संजय पांडे, की मुख्य भूमिका रही।
सुजीत परोहा की रिपोर्ट

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल