Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

समर कैम्प समापन की शाम पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के नाम पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत रंजन की उपस्थिति में पुलिस समर कैंप का हुआ समापन

समर कैम्प समापन की शाम पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के नाम

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत रंजन की उपस्थिति में पुलिस समर कैंप का हुआ समापन

ग्रीष्म कालीन अवकाश शरु होते ही पुलिस विभाग के सभी बच्चे एवं महिलाएं ग्रीष्मकालीन समर कैम्प के शुरु होने का इंतजार कर रहे थे जिसे माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूरा कर ग्रीष्मकालीन समर कैम्प शिविर का पुलिस लाइन कटनी में दिनाँक 12-05-2024 को शुभारंभ किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के बच्चो एवं सदस्यो ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

समर कैंप में सभी को एक साथ लाने का उ‌द्देश्य विभिन्न गतिविधियों में शामिल कराकर उनमें कुशल बनाना था, जिसमें सभी के द्वारा कड़ी मेहनत की गई।

आयोजित समर कैम्प के शुभारंभ से अंत तक पुलिस परिवार के सभी बच्चों एवं सदस्यों में एक खुशी की लहर दिखाई दी एवं सभी सदस्य विशेषकर महिलाएं एवं बच्चे पूरी ऊर्जा के साथ समर कैम्प का लुफ्त उठाए हैं।

दिनांक 23-06-2024 कि शाम को ग्रीष्मकालीन समर कैंप समापन समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग में पदस्थ हमारे अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्य की व्यस्तता के कारण अपने परिवार को पूर्ण समय नहीं दे पाते, जिससे बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग नहीं ले पाते। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पुलिस परिवार के

बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं विभिन्न विधाओं में पारंगत बनाने के उ‌द्देश्य से इस समर कैम्प का आयोजन कराया गया। जिसमें पुलिस विभाग के प्रशिक्षकों के साथ-साथ निजी प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग का भी सहयोग लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों/प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रदर्शन को सराहा एवं प्रोत्साहित कर प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार भी वितरित किए । साथ ही साथ प्रशिक्षकों, कोच को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

समर कैंप समापन दिवस पर पुलिस परिवार के लिए बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया ।
👉 इनकी रही उपस्थिति :- समर कैंप के समापन के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, संतोष डेहरिया, सीएसपी श्रीमती ख्याति मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्री अखिलेश गौर,एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री कृष्ण पाल सिंह, डीएसपी अजाक श्री प्रभात शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी माधव नगर, थाना प्रभारी कुठला, थाना प्रभारी बरही, थाना प्रभारी कैमोर, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद, थाना प्रभारी एनकेजे, थाना प्रभारी रंगनाथ नगर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।