रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में हो रही परीक्षाओं एवं परीक्षा परिणाम में हो रही गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के द्वारा जिला केंद्र में स्थित शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय ( प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) पूर्व में छात्रों की परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी विद्यार्थी परिषद के ध्यान में आई जिसको लेकर अभाविप ने पूर्व में
भी ज्ञापन दिया था जिसका निराकरण नहीं हुआ उस बात को लेकर छात्र आक्रोशित रहे एवं आज फिर विद्यार्थी परिषद ने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर आज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जिसमे बिंदु इस प्रकार है
1. बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों का पूर्व में भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र पर पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न आए जिससे छात्र परीक्षा देने में कई परेशानियां हुई , जिसमे छात्रों की यह मांग है यह विषय की परीक्षा पुनः आयोजित की जाए ।
2 . BA द्वितीय वर्ष के छात्रों के फाउंडेशन कोर्स के प्रश्न पत्र पर पाठ्यक्रम के बाहर से सभी प्रश्न आए है । जिसे पुनः आयोजित किया जाए ।
3 . LLM प्रथम सेम के परीक्षा परिणाम पूर्व में आए है जिसमे छात्रों को 1 ही विषय में छात्रों को एक जिसे ही नंबर देकर उनकी ATKT दी गई ।
4. कुछ दिवस पूर्व बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित हुए है जिसमे छात्रों को 1 ही विषय पर 90% छात्रों को फेल किया गया है इसके संदर्भ में पूर्व में ज्ञापन दिया गया था जिसका निराकरण अभी तक नही मिला एवं उसकी स्थिति स्पष्ट की जाए जिससे छात्र का भविष्य खराब न हो ।
5. बीकॉम तृतीय वर्ष के जो old course के छात्र है उनकी परीक्षा सारिणी 2 बार घोषित होती है लेकिन 1 दिन पहले पहले स्थगित की जा रही है एवं परीक्षा को जल्द से जल्द आयोजित की जाए ।
इन सभी बिंदुओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन कर ज्ञापन दिया और प्रशासन को चेतावनी भी दी की अगर इन सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तो छात्र उग्र
आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और संपूर्ण जबाबदारी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन की होगी । जिसमे मुख्य रूप से जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी , नगर सह मंत्री आशुतोष विश्वकर्मा, इकाई अध्यक्ष आकाश चौधरी, मुकेश निगम , विनीत पटेल , सृजन चौदहा,विनायक,वियोम चौबे, विवेका योगी ,प्राची तिवारी ,साक्षी तिवारी एवं विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे ।

More Stories
निगम प्रशासन की सख्ती: किराया बकाया पर तीन दुकानों में तालाबंदी
वसूली कार्य में निरंतर लापरवाही बरतना निगम के 6 कर्मियों को पड़ा महंगा निगमायुक्त ने अपनाया सख्त रुख, दो कर्मियों की रोकी वेतन वृद्धि,चार कर्मियों को दिया चेतावनी वसूली कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं – निगमायुक्त सुश्री परिहार
बकाया कर अदायगी न करने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सख्त कार्रवाई 10 बड़े बकायेदारों को जारी किया वारंट