Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महरोई में हुआ श्री वेंकटेश फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ 

रिपोर्टर संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया 

उमरिया/ महरोई
श्री वेंकटेश फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ जिला पंचायत उमरिया की सदस्य श्रीमती सावित्री चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया
फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री चौधरी ने कहा की श्री वेंकटेश फिलिंग स्टेशन प्रारंभ हो जाने से अब ग्रामीण जनों को आसानी के साथ पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
ग्रामीण जनों को डीजल और पेट्रोल के लिए दूर दराज तक भटकना नहीं पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल डीजल वितरण के लिए शुरू की गई व्यवस्था काबिले तारीफ है इससे ग्रामीण जनों को आवश्यकता अनुसार ईंधन की पूर्ति सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।
उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मौजीलाल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव-गांव में आम जन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्तार कर रही है सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल एवं डीजल के वितरक नियुक्त कर गांव के उपयोग हेतु ट्रैक्टर इत्यादि वाहनों के लिए आवश्यक डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रधानमंत्री सड़क मार्गों में नए पेट्रोल पंप खोले जाने की व्यवस्था शुरू की गई है।

पेट्रोल पंप के शुभारंभ अवसर पर संचालक श्री विनय चतुर्वेदी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया हिंदू विधि विधान के साथ इष्ट देवता की पूजा आराधना कर मंत्र उच्चार के साथ शुभ नक्षत्र में पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संचालक श्री विनय चतुर्वेदी जी के अग्रज पूर्व सरपंच श्री पारसनाथ चतुर्वेदी एवं श्रीमती सरिता चतुर्वेदी श्री पवन चतुर्वेदी श्री राम नरेश चतुर्वेदी महेंद्र तिवारी, सेवा निवृत पुलिस निरीक्षक यशवंत सिंह, विजय श्री प्रताप सिंह मार्को सिंह, सुनील प्रधान, रमेश प्रधान, चंद्र प्रताप चौधरी, पुजारी राजेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र शरण गौतम, रामकिशोर जायसवाल, राजा उपाध्याय, राजेश वर्मन, अशोक वर्मन दयाराम विश्वकर्मा, सुरेश चौधरी सहित बडी संख्या मे महरोई, बेल्दी, पड़वार के गण मान्य नागरिक मौजूद थे