थाना माधवनगर परिसर में “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
कटनी पुलिस द्वारा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत थाना माधवनगर परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक और श्रीमती ख्याती मिश्रा
नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं स्टॉफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अभियान के तहत थाना माधवनगर परिसर में पुलिस स्टाफ और ए.सी.सी के अधिकारीगण उपस्थिति सहयोग से थाना स्टॉफ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में समस्त थाना माधवनगर के कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए और वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से समाज में एक सकारात्मक संदेश देगा और सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा।

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार