
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
🔳स्लाट बुकिंग की सुविधा की अंतिम तिथि आज
◾कटनी – ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द विपणन वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द उपार्जन हेतु जारी नीति में उपार्जन हेतु नियत अंतिम तिथी 31 जुलाई 2024 जिसे बढ़ाकर अब 05 अगस्त 2024 तक नियत की गई है।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि कृषकों को स्लॉट बुकिंग की सुविधा की अवधि 01 दिवस 01 अगस्त 2024 को प्रदाय की गई है। उपार्जन हेतु शनिवार एवं रविवार दोनों दिवसों में ई-उपार्जन पोर्टल पर मूंग उडद खरीदी चालू रखने के निर्देश दिए गए है। उपसंचालक किसान कल्याण ने कृषकों से 1 अगस्त को प्रदाय की जाने वाली स्लाट बुकिंग की सुविधा का लाभ अर्जित करनें की अपील की है।

More Stories
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल
समर्थ युवा शक्ति भारत ने सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश प्रदेश संरक्षक पद पर किया मनोनीत
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*