डेंगू से बचाव एवं लक्षण के संबंध में एडवायजरी जारी
गुना 01 अक्टूबर 2024
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया कि डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होता है, एडीस मच्छर दिन के समय काटता है, पूरा शरीर ढकने वाला कपडा़ पहनें।
डेंगू के लक्ष्ण – अचानक तेज सिर दर्द व तेज व तेज बुखार, मांसपेशियों तथा जोडो में दर्द होना, ऑखो के पीछे दर्द जोना, जो कि ऑखों को घुमाने से बढता है, जी मचलना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाम, मुँह, मसूडों से खून आना, त्वचा पर चकत्ते उभरना।
बचाव के उपाय – कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह, खाली करें व धूप में सुखाकर प्रयोग करे। नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें, घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली/परदे लगायें। पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
स.क्र गुना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है