Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सहकर्मियों की समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता- अशोक जैन

कटनी। गणेश चौक स्थित एमपीईबी कार्यालय में प्रारंभ किए गए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रौपाधि अभियंता संघ कटनी के जिला कार्यालय का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम पाण्डेय अधीक्षण अभियंता, जबलपुर से आए प्रांतीय अध्यक्ष अशोक जैन, श्री ममकोटिया, निपेंद्र सिंह सदस्य जबलपुर एवं कार्यपालन यंत्री मप्र राज्य विद्युत मंडल शहर मुकेश महोबे, कार्यपालन अभियंता अनुराग अग्निहोत्री सहित कटनी वृत्त के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभियंताओ की उपस्थिति रही। विद्युत मंडल की टीम के सुमित सिन्हा, स्वामी यादव, अभिशेख गढ़ेवाल, संदीप यादव, पंकज यादव, पंकज धुर्वे एवं सुमंत कुमार सहायक अभियंता शहर संभाग ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पत्रोपाधि अभियंताओं ने अपने उदबोधन में संघ को आवंटित किए गए। कार्यालय भवन के लिए श्रीराम पाण्डेय को साधूवाद दिया। श्री अनुराग अग्निहोत्री ने कार्यालय भवन का सुधार करवाने के लिए आभार माना। मुकेश महोबे ने संघ को मजबूत करने के लिए टीम के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीराम पाण्डेय ने कहा कि जिस संस्थान या कंपनी में हम कार्यरत रहते है उसमें हमें पूरी लगन और मेहनत से कार्य करना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को सही नतीजे दे सकें। आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा अगर हमारे साथ अन्याय होता है तो उसे खुलकर संगठन के सामने रखें, जिससे उस समस्या निराकरण कर सकें। श्रीराम पाण्डेय ने अपने अनुभव टीम के साथ साझा किए। प्रतिमाह दो बार संघ के सभी सदस्यों का एक साथ बैठकर विचार विमर्श करने सहित समस्याओं के निराकरण जैसे विषयों पर बातचीत की गई। श्री पाण्डेय ने कहा कि जीवन में परिवार का बड़ा महत्व है। समाज से जुडकर सेवाभाव करें। बच्चों को केवल इंग्लिश न पढ़ाएं, संस्कार भी देना सिखाएं। अंत में संघ के जबलपुर से आए प्रांतीय अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए हम सबको आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं को फील्ड में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनका समाधान करना हमारा दायित्व है। आपसे जुड़ी हर समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखूंगा और टीम को कार्य के दौरान आ रही समस्या का निराकरण करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उपस्थित सभी मंचासीन अधिकारी व संघ के सदस्यों की उपस्थिति के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। टीम के एक सदस्य रामकुमार सेन द्वारा देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया। इस अवसर पर सदस्य प्रभाशंकर दुबे, अकील, राजू पांडे, दिलदार डावर, विजय धुव्र्रे, अतुल वर्मा, संदीप यादव, पंकज धुर्वे, रामकुमार सेन, निमिश तिवारी, श्रीमती खादिकर, श्रीमती कीर्ति धुर्वे, द्वारिका प्रजापति, सुमित सिन्हा आदि की उपस्थिति रही