सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए दल गठित किए
जिला पंचायत सीईओ ने बैठक लेकर जानी प्रगति
ग्वालियर 18 अक्टूबर 2024/ जिले में जनजाति कल्याण विभाग से संबंधित सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिये विशेष दल गठित किए गए हैं।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने शुक्रवार को इन दलों की बैठक लेकर निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इन दलों में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सीएम है
ल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ करें।
ल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ करें।जिला पंचायत सीईओ ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आयुष्मान व आधार कार्ड की प्रगति की समीक्षा भी इस दौरान की। उन्होंने जिले में आदिवासी बहुल ग्रामों में लगाए जा रहे आधार शिविरों की प्रगति के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा, भितरवार एवं घाटीगांव एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से भी चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जिला पंचायत सभागार में मौजूद रहे। विकासखंड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी गूगल मीट लिंक के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*