Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डकैती की योजना बनाते हुये झिंझरी माधवनगर कटनी पुलिस द्वारा पाँच आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार

जिला ब्यूरो  संदीप शर्मा news24×7 इंडिया 

रिपोर्टर सुशील मिश्रा कटनी

डकैती की योजना बनाते हुये झिंझरी माधवनगर कटनी पुलिस द्वारा पाँच आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भापुसे) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत द्वारा 25.10.2024 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर एक विशेष महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। थाना माधवनगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 864/24 धारा 74, 309(4) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन. एस.) के तहत लूटे गए मोबाइल के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर मोबाइल की लोकेशन झिंझरी तिराहा के पास शमशान घाट के निकट पाई गई, जिससे त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना माधवनगर, झिंझरी पुलिस एवं सायबर सेल का एक संगठित अभियान शुरू कर आरोपी को पकड़ा गया।

घटनाक्रम :- विवरण इस प्रकार है कि थाना माधवनगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 864/24 धारा 74, 309 (4) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के आरोपी की तलाश हेतु सायबर सेल से प्राप्त सूचना पर उप निरीक्षक प्रभारी पुलिस चौकी झिंझरी के द्वारा हमराह स्टाफ सहित संदेहियों की लोकेशन की ओर चेक करने के लिये गये, मौके पर पहुँचने पर शमशान घाट झिंझरी में बने कमरे के अंदर से लोगों के बातचीत करने की आवाज आने पर कमरे के दाहिनी ओर बनी खिड़की के पास जाकर उनकी बातचीत को सुनने पर कमरे के अंदर बैठे लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि आज रात को बड़ेरिया के पेट्रोल पम्प में लूट करना है और यदि कोई आयेगा तो उसे निपटा देगें। संदिग्ध गतिविधियाँ देखने और सुनने के बाद चौकी प्रभारी झिंझरी द्वारा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह तथा अन्य अधिकारियों को सूचित कर बुलाया गया। थाना प्रभारी माधवनगर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर तीन टीमें गठित कीं, पहले टीम की अगुवाई उन्होंने स्वयं की, दूसरी टीम प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत और उनके स्टाफ के नेतृत्व में थी, जबकि तीसरी टीम उनि. दुर्गेश तिवारी के मार्गदर्शन में नियुक्त की गई। टीमों ने सतर्कता बरतते हुए शमशान घाट झिंझरी के अंदर बने एक कमरे में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस पार्टी के कमरे में घुसते ही वहाँ मौजूद पाँचों लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस द्वारा सतर्कतापूर्वक त्वरित कार्यवाही कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, रिवाल्वर, चाकू, देशी कट्टा एवं अन्य सामान जप्त किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरूद्ध थाना माधवनगर में अप. क्र. 876/24 धारा 310(4), 310 (5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.), धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपियों से जप्त सामग्रीः-
1. रियल-मी कंपनी का मोबाइल (लूटा गया मोबाइल फोन) 01 नग
2. 02 नग आरोपियों के मोबाइल
3. एक 2-2 रिवाल्वर, 04 जिंदा कारतूस
4. 03 नग लोहे के लंबे धारदार चाकू।
5. 01 नग 315 बोर का देशी कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस
6. 01 नग छोटा चाकू
7. एक चाबी का गुच्छा, 01 टॉर्च, नट खोलने वाला पाना, पलास और अन्य उपकरण।
8. 05 नग सिमकार्ड
9. 03 देशी प्लेन मदिरा व 02 मसाला मदिरा के आधे भरे पाव एवं डिस्पोजल गिलास

गिरफ्तार आरोपी :-
1. रोहित कोल पिता रामसुजान कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद
2. अनुराग निषाद पिता काशी प्रसाद निषाद उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरैनी, थाना कुठला
3. करण कोल पिता होरीलाल कोल उम्र 24 वर्ष, निवासी पाठक वार्ड, थाना रंगनाथनगर
4. अजय निषाद पिता काशी प्रसाद निषाद उम्र 32 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्टनगर, पुरैनी, थाना कुठला।
5. लाला उर्फ नरेश चैधरी पिता जौहरीलाल चैधरी उम्र 38 वर्ष, निवासी मझौलीटोला, गैतरा थाना माधवनगर।

आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाहीः-
उक्त दर्शित आरोपियों के विरूद्ध थाना माधवनगर में अप.क्र. 876/24 धारा 310(4), 310 (5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.), धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उल्लेखनीय कार्य :-
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर, उनि. प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी, कार्य. उनि. दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार, कार्य. सउनि संतोष सिंह, कार्य. सउनि यज्ञ नारायण सिंह, कार्य. प्र.आर. राजेश चौधरी, कार्य.प्र.आर. भुवनेश्वर बागरी, आर. जज कुमार, आर. सुरेश कोरी, आर. अजय कुमार सिंह, आर. अनूप सिंह, आर. पंकज यादव, आर. आदेश परते, आर. दिग्विजय पाण्डेय, आर. नीरज दुबे तथा सायबर सेल कटनी से आरक्षक अजयशंकर साकेत की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा उक्त टीम को नगद इनाम से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।