रिपोर्टर संदीप शर्मा news 24×7 इण्डिया

एक भाई बम लेकर तो दूसरा भाई चाकू लेकर मोहल्ले में दहशत फैला रहा था रंगनाथ पुलिस ने धर दबोचा पहुंचाया जेल
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन जी के द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जो इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर एवं स्टाफ द्वारा लगातार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम जारी है इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनाँक 26/10/2024 को इलाका भ्रमण के दौरान पाठक वार्ड
कटनी से रचित विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा 18 वर्ष निवासी पाठक वार्ड थाना रंगनाथनगर कटनी को एक जिंदा सूअर मार बंब के साथ और भरत उर्फ भरतू विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष जिसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी था को एक धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया जाकर क्रमशः विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव,सउनि विनोद चौधरी, प्र आर अजय तिवारी,प्र आर सतीश तिवारी, आर शुभम, आर अंकित एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश