Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


आष्टा/किरण रांका
सीहोर जिले में विगत कुछ दिनों में बहुत अपराध बढ़ गए है।इसकी में कड़ी निंदा करता हूं।मुख्यमंत्री के लिए ये बड़े शर्म की बात है कि गुराड़िया रूपचंद में अनुसूचित जाति की वृद्ध महिला श्रीमती मोतन बाई के पैर काटकर उनके गहने निकाल लिए गए।जिससे समाज में काफी रोष है।ये बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भांडेर विधायक श्री फूलसिंह बरेया जी ने गुराडिया रूपचंद में जांगड़ा समाज के पीड़ित परिवार जनों से मिलकर कही।
माननीय विधायक जी ने समस्त घटना की जानकारी लेकर बताया कि उनके हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन जिला स्तर पर किया जाएगा। माननीय विधायक ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार जनों को 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
शीघ्र विधान सभा सत्र प्रारंभ होने वाला है।वे इस घटना को विधानसभा में भी उठाएंगे।ग्राम गुराडिया रूपचंद जाते हुवे विधायक जी घटना स्थल पर भी रुके।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता और जांगड़ा समाज घनश्याम जांगड़ा,पूर्व जनपद अध्यक्ष बलबहादुर सिंह ठाकुर,कमल सिंह चौहान,राजकुमार मालवीय,प्यारे पटेल,मुन्ने खान,दिलीप आंवले,दिलीप मालवीय,कैलाश मुगली,कमल धनवाल,अखिलेश बामनिया,महेश राठौर,सहित समाज जन उपस्थित रहे