Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

◾कटनी । जिला प्रशासन द्वारा नरवाई एवं पराली जलाने के संबंध में जारी प्रतिबंधात्‍मक आदेश के बाद भी ग्राम जुजावल कौडि़या तहसील स्‍लीमनाबाद निवासी राज कुमार दुबे द्वारा पराली जलाने पर रविवार 24 नवंबर को स्‍लीमनाबाद पुलिस थाना में भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

स्‍लीमनाबाद पुलिस थाना में नरवाई जलाने से संबंधित दर्ज एफआईआर में उल्‍लेखित किया गया है कि पटवारी हल्‍का नंबर 9 ग्राम जुजावल कौडिया तहसील स्‍लीमनाबाद द्वारा खसरा नंबर 1002 रकबा 0.06 हेक्‍टेयर भूमि सुरेश पिता रतिराम दर्जी द्वारा अंश भाग पर पराली जलाई हुई पाई गई। इसी प्रकार खसरा नंबर 753/1 रकबा 0.07 हेक्‍टेयर भूमि रामेश्‍वर वल्‍द जीवा दुबे के नाम पर दर्ज है, के अंश भाग पर राजकुमार दुबे द्वारा पराली जलाया गया है। इसी प्रकार खसरा नंबर 751 रकबा 0.19 हेक्‍टेयर भूमि नरेश पिता संतलाल काछी खसरा नंबर 758 रकबा 0.23 हेक्‍टेयर भूमि जगत सिंह पिता प्रताप सिंह के नाम पर दर्ज है एवं खसरा नंबर 747/1 रकबा 0.04 हेक्‍टेयर भूमि राजभान पिता शिव प्रसाद के नाम पर दर्ज है के अंश भाग पर पराली जलाई गई है। संबंधित पटवारी हल्‍का के प्रतिवेदन के अनुसार स्‍लीमनाबाद पुलिस थाना में राजकुमार दुबे के विरुद्ध बीते रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।