स्वतंत्रता संग्राम शहीदों की स्मृति में कार्यालय कलेक्ट्रेट में रखा गया दो मिनट का मौन
कटनी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी के अवसर पर गुरुवार प्रातः 11 बजे जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यालय कलेक्ट्रेट में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मौन रखा गया। इस दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, निधि सिंह गोहल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी और
विवेक गुप्ता सहित अन्य शासकीय सेवकों की उपस्थिति रही। सभी शासकीय सेवकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को याद किया गया।

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!