बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता अभियान
विजयराघवगढ़ शासकीय महाविद्यालय में 10 फरवरी 2025 दिन सोमवार को शासन निर्देशानुसार बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष बलराम गुप्ता के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। जिन्होंने जागरूकता हेतु विद्यार्थियों के समक्ष सारगर्भित उदाहरण प्रस्तुत किये और विद्यार्थियों को जीवन के ‘सच्चे मित्र- ज्ञान एवं सच्चे साथी- स्वास्थ्य’ एवं अनुकूल समय पर विवाह से जीवन की सार्थकता तक के महत्व से अवगत कराया। वही महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हुनरमंद बनने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता विश्वकर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने बाल विवाह की समस्या एवं समाधान के साथ इनकी विफलता के करणों पर प्रकाश डालते हुए; समस्या से निपटने हेतु उचित कदम पर चर्चा की; जिससे अभियान को सही दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा