भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की 6 मंडलों में नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, प्रभारी संजय साहू ने दी सभी नवनियुक्तों को बधाई,
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिला कटनी के 6 मंडलों में नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने बताया कि बहोरीबंद विधानसभा के कुआं मंडल में मुकेश गर्ग, बड़वारा विधानसभा के बड़वारा मंडल में अनुराग कुमार गुप्ता, ढीमरखेड़ा मंडल में नरेंद्र त्रिपाठी, मुड़वारा विधानसभा के निवार मंडल में ब्रजनंदन पटेल, विजयराघवगढ़ विधानसभा के सिनगौडी मंडल में प्रमोद सोनी एवं पिपरियाकला मंडल में अरुण पटेल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।


भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन जिला प्रभारी संजय साहू टण्डन ने समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गणों को इस दायित्व के लिए बधाई देते हुए संगठन के लिए पूर्ण तन्मयता के साथ जुटने का आव्हान किया।
उन्होनें कहा कि सभी 6 मंडलों में अनुभवी उर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है इनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक गतिशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।
More Stories
नगर को मिल रही विकास की नई सौगातें, हर वार्ड में हो रहा संतुलित विकास :महापौर श्रीमती सूरी दीपावली पर्व पर महापौर ने महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के नागरिकों को दी 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल, जनप्रतिनिधियों, एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में महापौर ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला
महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं हर्षोल्लास,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली मनाने किया आग्रह
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल