
झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _बाल संप्रेषण गृह में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए उनकी जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के प्रारंभ में आजाद के चित्र पर सदस्यों द्वारा दीप व माला समर्पित की गई । पश्चात यहां रह रहे बच्चों को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जीवनी से अवगत करवाया गया । आजाद की जीवनी से परिचय किशोर न्याय बोर्ड के सक्रिय सदस्य श्री प्रदीप जैन द्वारा करवाया गया ।

उक्त कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड से मंजुला जोशी ने बच्चों को आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया, संप्रेक्षण गृह अधीक्षक छगन सिंह बामनिया ने नेक राह पर चलने हेतु मार्गदर्शित किया, प्रशिक्षक पूजा डांगी ने भविष्य की ओर ध्यान देने के लिए ओर परिवीक्षा अधिकारी मनोज रजक ने आजादी के महत्व को समझाया । समापन में प्रदीप जैन ने आजाद पर आधारित गीत सुनाया तथा सभी नाबालिकों ने अच्छे कार्यों के लिए प्रण लिया ।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान