जलशोधन संयत्र में संधारण कार्य की वजह से 8 अगस्त को तिलक कॉलेज टंकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित
कटनी। कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्री सुधीर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जलशोधन संयत्र में आवश्यक संधारण कार्य एवं गत दिवसों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित हुए पेयजल आपूर्ति के समय में सुधार को दृष्टिगत रखते हुए 08 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को तिलक कालेज टंकी के माध्यम से होने वाली पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
कार्यपालन यंत्री श्री मिश्रा ने आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”