सबसे अमीर पंचायत सरपंच ने फहराया तिरंगा, देश भक्ति का बताया महत्व
विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पडखुरी सलैया कटनी जिले की अमीर ग्राम पंचायतों मे जानी जाती है। इस पंचायत के मतदाताओं ने चुनाव मुक्त पंचायत का निर्माण किया था निर्विरोध सरपंच व पंच निर्वाचित हुए थे। उद्योगपति सरपंच रंजन बाबू ग्रोवर ने जब से इस पंचायत की कमान संभाली तो विकास के लिए कभी योजनाओं व प्रशासनिक आदेशों का इंतजार नही करना पडा। उन्होंने प्रत्तेक मांग का निराकरण तुरंत किया। विशेष रूप से बाबू ग्रोवर छात्रों के लिए शिक्षा व्यवस्था व छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आए दिन नित नये जतन करते है। पडखुरी सलैया के चहिते सरपंच ने आज पंचायत भवन व हाई स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच ध्वजारोहण किया उन्होंने ध्वजारोहण के साथ छेत्री विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा होने वाले कार्यो व सहयोगो की जानकारी देते हुए कहा ऎसा उदार ऐसी सोच ऐसा अपना पन अंय किसी विधायक मे नही दिखा जो हमारे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक मे है आज हमारी पंचायत जो भी करती है वह प्रधानसेवक संजय सत्येंद्र पाठक जी के मार्गदर्शन पर करती है। आप लोगों की खुशी मे हमारे विधायक महोदय की खुशी है आप लोगों का आशीर्वाद ही उनके परिश्रम का फल है।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”