🔴
कटनी। जिले के हर थाने में सालों से कुछ पुलिसकर्मी वर्दी छोड़कर सिविल ड्रेस में ड्यूटी बजा रहे हैं। जनता इन चेहरों को नाम से पहचानती है—क्योंकि आए दिन शहर की सड़कों और चौराहों पर इनकी अवैध वसूली की कहानियां सामने आती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ये सिविल ड्रेसधारी पुलिसकर्मी न केवल खुलेआम वसूली करते हैं, बल्कि कई जगहों पर मेडिकल स्टोर्स में अपना पैसा जमा करवाने तक का खेल चल रहा है।
कई पीड़ित और मारपीट का शिकार लोग अब खुलकर सवाल उठा रहे हैं—
“क्या पुलिस को सिविल ड्रेस में लगातार ड्यूटी करने और जनता से वसूली करने का अधिकार है?”
कटनी के पीड़ितों की यह गुहार सीधे पुलिस महानिदेशक भोपाल, आईजी जबलपुर और मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुँच रही है — जनता की मांग है कि इस ‘छिपी वर्दी’ के खेल का तुरंत अंत हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”