अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर उज्जैन संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक को एडीजी देशमुख का सख्त निर्देश।

संभाग के जिले का आकस्मिक दौरा करने निकल जाते बिना बताए एडीजी योगेश देशमुख।
उज्जैन संभाग के एडीजी योगेश देशमुख अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर संभाग के किसी भी जिले में बिना बताए निकल जाते हैं।
मीडिया के माध्यम से एडीजी योगेश देशमुख द्वारा बताया गया अपराधों की समीक्षा एक निरंतर प्रक्रिया है।
विगत दिनों जो घटनाएं घटी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सभी पुलिस अधीक्षक को एडीजी योगेश देशमुख द्वारा सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। महिला संबंधित अपराध पर पुलिस का रिएक्शन होना चाहिए अपराध कम होने को लेकर किस प्रकार से पुलिसिंग होना चाहिए इसी प्रकार प्रॉपर्टी संबंधित लूट डकैती जैसे अपराधों पर पूर्णता विराम हो जिसमें जनता को राहत मिले ऐसा कार्य पुलिस को करना चाहिए ऐसे कई निर्देश उज्जैन संभाग के एडीजी योगेश देशमुख द्वारा सभी जिले के पुलिस कप्तानों को दे दिए गए हैं। साथ ही एडीजी ने उज्जैन पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ल की तारीफ भी की उन्होंने बताया की किस प्रकार बारीकी से जांच कर कार्यवाही की शहर की जनता के बीच पुलिस का विस्वास ओर बढ़ाया

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*