Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना भोजपुर, जिला राजगढ़ *घर में घुसकर मोटर साइकिल चुराने वाले दो आरोपियों को तत्परता से किया गिरफ्तार* चोरी जैसे गंभीर अपराधों को रोकने हेतु जिले में सतत प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही ऐसे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है आदेश के पालन में कार्रवाई करते हुए भोजपुर थाने के अपराध क्रमांक 285/21 धारा 457,380 भादवि दिनांक 22/08/2021 को फरियादी रमेश अहिरवार निवासी भोजपुर की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात चोरों को गिरफ्त में लिया गया है। फरियादी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करके ले गए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भोजपुर अवधेश सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। उक्त टीम ने मुखबिरों के माध्यम से सूचना प्राप्त कर दो आरोपी रमेश तवर निवासी मदनपुरा (राजस्थान) तथा विनोद यादव निवासी लास (राजस्थान) को चोरी गई मोटरसाइकिल सहित 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भोजपुर निरीक्षक अवधेश सिंहके तोमर, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत, स‌उनि सुगनलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक गफ्फार खान,आरक्षक विनोद ,नीरज एवं आरक्षक गिरिराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट