कटनी माइनिंग कॉनक्लेव 2025 : ऐतिहासिक उपलब्धि
आज कटनी में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में ऐतिहासिक माइनिंग कॉनक्लेव 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कटनी पाठक परिवार की आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन – निर्मला मिनरल्स के पार्टनर जियोमिन इण्डस्ट्री के डायरेक्टर एवं सायना ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री यश पाठक ने घोषणा की कि समूह द्वारा मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील में 3200 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सायना स्टील प्लांट स्थापित किया जाएगा।
इस स्टील प्लांट की शुरुआत आयरन बैनिफिकेशन यूनिट से होगी, जिसके बाद क्रमिक विस्तार के तहत पेलेट यूनिट और TMT सरिया प्लांट की स्थापना की जाएगी।
इस परियोजना से लगभग 2500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार, और 5000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
साथ ही, राज्य शासन को रॉयल्टी जीएसटी एवं अन्य कर के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग ₹600 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा।
यह परियोजना न केवल मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश के लिए समृद्धि का नया अध्याय भी लिखेगी।
:-यहाँ यह भी उल्लेख करना आवश्यक है कि कटनी का पाठक परिवार वर्ष 1910 से माइनिंग के क्षेत्र में निरन्तर कार्यरत है।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”