कटनी: इंदिरा नगर किराना दुकान से संचालित हो रहा सट्टा, वीडियो वायरल
कटनी, मध्य प्रदेश – जिले के इंद्रा नगर क्षेत्र में एक किराना दुकान से सट्टा पर्ची काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा और सुना जा सकता है कि दुकान में बैठा एक युवक सट्टा पर्चियां काट रहा है। वीडियो में आवाज़ भी सुनी जा सकती है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, उक्त दुकान असीष नामक युवक बताया जा रहा है, जो पिछले कई दिनों से इस अवैध सट्टा कारोबार को संचालित कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दुकान इंद्रा नगर क्षेत्र में कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
वीडियो को एक जागरूक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि भोली-भाली जनता को ‘दस गुना रकम’ का लालच देकर इस सट्टा गिरोह द्वारा आर्थिक रूप से लूटा जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कानून के तहत दंडित किया जाए

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग