कटनी में मेडिकल कालेज सुविधा विकास और रोजगार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा: दीपक सोनी टण्डन
जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री चिकित्सा मंत्री मुख्यमंत्री सहित सभी का जताया आभार
कटनी। कटनी जिले ही नहीं आसपास के जिलों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज कटनी को मेडिकल कालेज की बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने जा रही है। कटनी में मेडिकल कालेज से जिले में न सिर्फ विकास वरन चिकित्सा सुविधा के साथ साथ रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में और अधिक गतिशीलता आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन सोनी ने आज पीपीपी मॉडल पर स्थापित होने जा रहे मेडिकल कालेज के एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी, सांसद द्वय श्री विष्णुदत शर्मा जी, श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, विधायक गण सर्व श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी संदीप श्री प्रसाद जायसवाल जी, प्रणय प्रभात पांडे जी, धीरेंद्र सिंह जी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा जी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के आभार व्यक्त किया है। श्री टण्डन ने कहा कि कटनी खजुराहो लोकसभा के पन्ना एवं कटनी जिले में मेडिकल कालेज की यह उपलब्धि प्राप्त होने जा रही है जिसके लिए लोकप्रिय सांसद श्री वीडी शर्मा जी निरन्तर सक्रिय एवं प्रयासरत थे। कटनी जिले के जन जन की आकांक्षा अनुरूप इस सौगात के लिए ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार। आज जबलपुर में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जेपी नड्डा जी दोपहर 2.30 बजे इस सौगात का एमओयू हस्ताक्षरित कर कटनी के विकास में नई इबारत लिखेंगे जिस पर हम सब गौरवांवित हैं।
आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी

More Stories
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित
बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे का शोर बना मुसीबत, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित – पुलिस से कार्रवाई की मांग
कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन