महर्षि कश्यप ऋषि पंचवी पर वाहन रैली के साथ शोभायात्रा निकली
कशौधन वैश्य सभा के तत्वावधान मे भव्य आयोजनों की परम्परा निभाई गयी
विजयराघवगढ़ कसौधन वैश्य सभा के तत्वावधान मे सभी गुप्ता समाज के नर नारियों ने हिस्सा लेते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के अवसर पर महर्षि कश्यप ऋषि की शोभा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम युवाओं ने नगर मे वाहन रैली निकाल कर महर्षि कश्यप ऋषि जी के नाम की जय जय कार की वाहन रैली प्रमुख मार्गो से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकाली गयी। तदपरांत महिलाओं पुरुषो ने भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ बैंड वाजो के साथ आतिशबाजी कर रैली का आगाज कसौधन वैश्य समाज धर्म शाला से प्रारंभ किया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर वापस धर्मशाला पहुची रैली मे भारी उत्साह देखने को मिला डीजे गीतो के साथ महिलाओं ने भी गीतो के माध्यम
से महर्षि कश्यप ऋषि जी की जीवन गाथा का वर्णन किया। रैली की सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस ने यातायात व्यवस्था प्रदान की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई। रैली मे महर्षि कश्यप ऋषि जी की झाकीयो को सुसज्जित कर नगर भ्रमण कराया गया। जगह जगह झाकीयो की पूजा अर्चना गुप्ता समाज द्वारा की गयी।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग