कटनी से न्यूज़ 24×7 इंडिया जिला ब्यूरो चीफ संदीप शर्मा
100 डायल की तत्परता से गर्भवती महिला को मिली मदद, कोतवाली पुलिस ने निभाया मानवीय फर्ज
कटनी (म.प्र.) – कटनी रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर 100 डायल की टीम ने समय पर सहायता पहुंचाकर मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया। बिहार राज्य के कैमूर जिले की रहने वाली यह महिला बेंगलुरु से मुगलसराय (अब पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर) की ओर यात्रा कर रही थी।
महिला ने सबसे पहले 108 सरकारी एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन संपर्क न हो पाने के कारण उसने 100 डायल पर मदद मांगी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना से आरक्षक सतीश सिंह और पायलट संजय पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल, कटनी पहुंचाया।
साथ ही उन्होंने महिला के परिजनों को सूचित कर उन्हें भरोसा भी दिलाया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
इस सराहनीय कार्य के लिए आरक्षक सतीश सिंह और पायलट संजय पटेल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। यह घटना पुलिस विभाग के उस मानवीय चेहरे को सामने लाती है, जो हर जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है

More Stories
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित
बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे का शोर बना मुसीबत, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित – पुलिस से कार्रवाई की मांग
कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन