Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लखनऊ, ‘जीओ गीता परिवार’ के तत्वावधान में आगामी 23 नवंबर को राजधानी लखनऊ में ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा

। इस आयोजन का उद्देश्य गीता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा तथा सद्भाव का वातावरण निर्मित करना है।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

परम पूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित गीता परिचर्चा में कहा कि आधुनिक जीवन में भौतिक सुविधाओं के बढ़ने के साथ मानसिक तनाव, नैतिक द्वंद्व और सामाजिक असंतुलन भी बढ़े हैं। गीता इन सभी का समाधान प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि भौतिक विकास ने जीवन को सुविधासंपन्न तो बनाया है, परंतु इसके साथ नई समस्याओं को भी जन्म दिया है। श्रीमद्भगवद्गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो हर वर्ग के लिए जीवन का संतुलन सिखाती है, चाहे वह चिकित्सक हो, सैनिक, राजनेता, शिक्षक या व्यवसायी।

स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता का संदेश केवल धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रासंगिक है। गीता हमें आत्मसंयम, विवेक, समर्पण और कर्तव्यभाव की शिक्षा देती है। जब व्यक्ति अपने कर्म में निष्काम भाव से लग जाता है, तभी समाज में वास्तविक शांति और संतुलन संभव होता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जागरण है, एक ऐसी प्रेरणा जो गीता के संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिए हुए है। हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश का हर घर गीता के संस्कार से आलोकित हो और समाज ‘गीता-मय’ बने। 2025 का यह आयोजन 2026 की गीता जयंती का शंखनाद है, जिसमें ‘जीओ गीता परिवार’ का संकल्प है ‘हम एक बनें, हम नेक बनें।’

आयोजन के संयोजक, सेवानिवृत्त आईएएस मणि प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम राजधानी के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इस आयोजन के मार्गदर्शक परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज होंगे, जिनके आशीर्वचन इस कार्यक्रम की आत्मा होंगे। ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा, शिक्षाविद, चिकित्सा, न्याय और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन प्रदेश स्तर पर अब तक का सबसे बड़ा गीता पाठ समारोह होगा, जो आध्यात्मिकता के साथ सेवा, संस्कार और सद्भाव का प्रतीक बनेगा।