सर्वब्राह्मण समाज राजोद प्रखंड का अन्नकूट हुआ, बच्चों का सम्मान किया
राजोद | रविवार को राजोद प्रखंड सर्वब्राह्मण समाजजन का अन्नकूट महोत्सव रणछोड़ राय मंदिर परिसर में किया। भगवान की महाआरती उतारकर 56 भोग लगाकर समाजजन द्वारा महाप्रसादी ली गई। इस मौके पर समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सर्वब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष रवि त्रिवेदी भोपावर, उपाध्यक्ष राजू जोशी राजगढ़, तहसील संयोजक योगेंद्र तिवारी राजगढ़, तहसील सचिव
राजेश दीक्षित राजगढ़, सोशल मीडिया प्रभारी केपी शर्मा जोलाना शामिल हुए। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज के तहसील मीडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*