श्रीराधा कृष्ण धर्मशाला में अन्नकूट का आयोजन हुआ
राधा-कृष्ण का किया आकर्षक श्रृंगार।
राहुल राठोड़ राजोद
राजोद | श्री धाकड़ सकल पंच गोपालपुरा आथमनावास द्वारा श्रीराधा कृष्ण धर्मशाला के प्रवेश द्वार पर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया। जिसमें गणेशजी व अग्नि पूजन के साथ हवनकुंड में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गईं। साथ ही सुंदरकांड पाठ भी किया। गोपालपुरा स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में वस्त्र अर्पित किए गए और मंदिर की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर को सजाया गया और उसके बाद धर्मशाला में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बारह गांव क्षेत्र के धाकड़ समाज के समाजजन के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए।

More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…