Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*शताब्दी वर्ष संचलन कदमताल कदम निकले स्वयं सेवक जगह जगह हुआ स्वागत*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – राजोद – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को राजोद मंडल पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन कन्या हाई स्कूल बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के सदर बाजार, गुलमोहर चौंक,धोबी वडली, गांधी चौक, इमलीपुरा, मुख्य मार्ग,रानीखेडी,धोलगड रोड होते हुए मुख्य मार्ग, चामुंडा चौक,बस स्टैंड होते हुए वापस उसी स्थान पर समाप्त हुआ।

संचलन के दौरान रास्ते भर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन से पहले स्वयंसेवकों ने सामूहिक गीत, अमृतवचन और एकल गीत में भाग लिया।

 

मंच पर उपस्थित अभिषेक भाटि ( बदनावर खंड कार्यवाह) के साथ विभाग गौ सेवा संयोजक दिनेश कुशवाह ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। मुख्य वक्ता दिनेश कुशवाह ने डॉ. हेडगेवार के देश और हिंदू समाज की स्थिति को समझने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने विजयादशमी 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना की थी। कुशवाहा ने संघ की यात्रा को चरणबद्ध तरीके से समझाया, जिसमें स्वयंसेवकों के कठोर परिश्रम, सतत प्रवास और नवयुवकों की टोलियों द्वारा देश के कोने-कोने में शाखाएं आरंभ करने का उल्लेख किया। 1940 तक संघ देश के हर प्रांत में पहुंच चुका था।

डॉ. हेडगेवार और अन्य स्वयंसेवक व्यक्तिगत स्तर पर स्वाधीनता आंदोलनों में सम्मिलित हुए, जेल भी गए और ‘जंगल सत्याग्रह’ में भी भाग लिया। 1940 में डॉ. हेडगेवार के महाप्रयाण के बाद माधव सदाशिवराव गोलवलकर (श्री गुरुजी) सरसंघचालक बने।

 

भारत विभाजन के समय हिंदू समाज को सुरक्षित निकालने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूजनीय महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में संघ पर प्रतिबंध लगाए गए, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और उन पर अत्याचार हुए।सत्याग्रह और कानूनी लड़ाई के बाद सभी आरोप झूठे साबित हुए, जिसके परिणामस्वरूप संघ पर से बिना शर्त प्रतिबंध हटाना पड़ा। कुशवाहा ने संघ के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नवंबर में प्रत्येक खंड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें होंगी। दिसंबर में ‘हर गांव, हर बस्ती, घर-घर’ संपर्क अभियान चलेगा और जनवरी में सभी मंडलों व बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।पथ संचलन के दौरान सुरक्षा दृष्टी से पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी रामसिंह राठौर पुरे मार्ग दलबल के साथ उपस्थिति रहें।