MPPSC 2022 में नवीन गौतम का चयन
कटनी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022 में नवीन गौतम ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। नवीन, पंडित मनोज गौतम जी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने लिखित परीक्षा: 09 जून 2024 दी थी, जिसका साक्षात्कार और परिणाम: 28 मई 2025 को आया। उनकी प्रथम पदस्थापना शासकीय महाविद्यालय, बहोरीबंद, कटनी में हुई।
नवीन की सफलता पूरे परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके उज्ज्वल भविष्य और लोक सेवा में योगदान के लिए सभी शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?