Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फसल देखने गए किसान पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कटनी। जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में जंगल से सटे खेतों में फसल देखने गए एक किसान पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदराज कलां निवासी किसान रमेश बर्मन, पिता हुकुम बर्मन, सुबह करीब 6 बजे अपनी निजी भूमि के खसरा नंबर 72 में लगी गेहूं की फसल देखने गए थे। खेत के पास लगे तार फेंसिंग के पास पहले से छिपकर बैठे भालू ने जैसे ही किसान को पास आते देखा, उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसान को संभलने का मौका नहीं मिला।

हमले के दौरान भालू ने किसान के चेहरे, पेट और हाथ पर पंजों से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गुलाब प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह क्षेत्र भालुओं का प्राकृतिक निवास है और पूर्व में भी इस इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग ने घायल किसान के संपूर्ण इलाज का खर्च वहन करने और उपचार अवधि में ₹500 प्रतिदिन की मजदूरी देने की घोषणा की है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से सटे खेतों में जाते समय सतर्क रहें और लाठी, मशाल या टॉर्च साथ लेकर चलें, ताकि जंगली जानवरों से बचाव किया जा सके।