Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रॉयल जैन ग्रुप द्वारा सत्कार गार्डन में प्रीमियर लीग क्रिकेट का भव्य आयोजन

नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से रॉयल जैन ग्रुप के तत्वावधान में सत्कार गार्डन में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा , ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा , जैन समाजसेवी राजू जैन , सौम्या रंधेलिया, राकेश जैन काका एवं अजीत जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना की प्रशंसा की।
इस प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन अंकित जैन, आकेत जैन, राजू जैन (रेडिमेड वाले) सहित रॉयल जैन ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया। आयोजन समिति द्वारा मैदान की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन और खेल संचालन की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को नशा एवं कुरीतियों से दूर रखते हुए अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने रॉयल जैन ग्रुप के इस प्रयास को समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक बताया।
नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह आयोजन क्षेत्र में खेल उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ