बसंत पंचमी पर्व को लेकर राजोद ,लाबरीया,बरमंडल में राजोद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद पुलिस ने बसंत पंचमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। बाहर से आए अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पुलिस थाने से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला । पुलिस स्टाफ एवं बाहर से आए पुलिस जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च से पूर्व टीआई आर एस राठौर ने पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..