Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


प्रशासन और सनातन समाज के बीच सेतु का कार्य करेगी हिंदू उत्सव समिति – सुधीर पाठक

आष्टा/किरण रांका
गुरुवार 22 जनवरी को हिंदू उत्सव प्रबंध समिति का एक प्रतिनिधि मंडल समिति के प्रमुख पारसमल सिंघवी एवं हिंदू उत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण मुकाती उर्फ भूरु भाई के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नितिन कुमार टाले से सौजन्य भेंट कर हिंदू उत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष के मनोनयन की औपचारिक जानकारी प्रशासन को दी।
इस अवसर पर समिति प्रमुख पारसमल सिंघवी ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व मानस भवन में हिंदू उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में समिति के पुनर्गठन, अध्यक्ष की नियुक्ति तथा नियमावली निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। प्रबंध समिति ने अनेक बैठक करने के पश्चात सर्वसम्मति से नारायण मुकाती उर्फ भूरु को हिंदू उत्सव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। सभी सदस्यों की सहमति एवं विचार-विमर्श के पश्चात श्री मुकाती को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह मनोनयन एक वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।
समिति के गठन के साथ ही हिंदू उत्सवों के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं मर्यादित संचालन के उद्देश्य से एक नियमावली भी तैयार की गई है। इस नियमावली का पालन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए अनिवार्य रहेगा, ताकि नगर में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
समिति के वरिष्ठ सदस्य सुधीर पाठक ने एसडीएम नितिन कुमार टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे एवं एसडीओपी आकाश अमलकर को अवगत कराया कि नवनियुक्त अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी समिति का गठन करेंगे। यह समिति प्रशासन और सनातन समाज के बीच सेतु का कार्य करेगी तथा नगर में आयोजित होने वाले सभी त्योहारों को व्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से मनाने एवं सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुई प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
एसडीएम नितिन कुमार टाले ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हिंदू उत्सव समिति अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेगी। वहीं एसडीओपी आकाश अमलकर ने कहा कि धार्मिक त्योहारों सहित अन्य आयोजनों में पुलिस प्रशासन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहता है और समिति के सहयोग से व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
इस अवसर पर समिति प्रमुख पारसमल सिंघवी, सुधीर पाठक, शेषनारायण मुकाती, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नरेंद्र गंगवाल, राजेंद्र जायसवाल, संजय सोनी बंटू, पंकज यादव, उमेश शर्मा, रुपेश राठौर, श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद सोनी, शीतला माता मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी, अनिल श्रीवास्तव, राजेंद्र सोलंकी, बी.एस. वर्मा, ज्ञानसिंह ठाकुर एडवोकेट, रवि सोनी, दिलीप मालवीय, गजेंद्र मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समिति के उमेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय दोनों अधिकारियों से कराया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट के दौरान नगर में धार्मिक उत्सवों के सुचारू संचालन को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की गई।